मोर मकान-मोर आस घटक के अंतर्गत किराएदारी में निवास हितग्राहियों के लिए 2465 आवास आबंटन के लिए उपलब्ध, 2 सितंबर तक प्राप्त कर सकते हैं आवेदन

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान मोर आस घटक के अंतर्गत किराएदारी में निवासरत हितग्राहियों के लिए निगम के विभिन्न स्थलों में 2465 आवास आबंटन के लिए उपलब्ध है। आबंटन के लिए पंजीयन आवेदन कार्यालयीन समय में 2 सितंबर 2022 शाम 5:00 बजे तक नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा में 100 रुपए का नगद भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है।

पात्रता से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज संलग्न कर आवेदन दिनांक 19 सितंबर 2022 तक नगर पालिक निगम भिलाई के कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा में जमा करना होगा। 2465 आवासों में शासन के निर्देश अनुसार तृतीय लिंग समुदाय, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य हेतु शासन के नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल में लॉटरी द्वारा आबंटन की कार्यवाही की जाएगी। व्यवस्थापन प्रकरण को प्राथमिकता से लॉटरी के द्वारा आबंटन उपरांत किरायेदारी में निवासरत परिवारों के प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर पात्रता अनुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाएगा।

भविष्य में प्रोजेक्ट के लागत राशि में वृद्धि होने पर प्रति आवास हितग्राही अनुदान की राशि में भी वृद्धि होगी जिसको सभी हितग्राहियों को समान रूप से अधिपत्य के पूर्व जमा करना होगा। प्राप्त आवेदन से पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। 4 अगस्त को इसे सूचना पटल पर मुख्य कार्यालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना मदर टैरेसा नगर कार्यालय में चस्पा किया जाएगा।

चस्पा करने के बाद 14 अक्टूबर तक दावा, आपत्ति आमंत्रित की जाएगी निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी दावा आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि में अवकाश होने पर अगली तिथि नियत रहेगी। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को होगा। पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के द्वारा आबंटन की सूचना पत्र के माध्यम से पृथक से जानकारी दी जाएगी एवं अन्य माध्यमों से भी उन्हें जानकारी मिल सकेगा।

उपलब्ध आवासीय फ्लैट इस प्रकार से है उपलब्ध निर्माणाधीन आवासों की संख्या की बात करें तो माइलस्टोन स्कूल के पास भिलाई वार्ड क्रमांक 1 में 402 आवास, ग्रीन वैली खमरिया भिलाई वार्ड क्रमांक एक में 84 आवास, सूर्या विहार के पीछे खमरिया भिलाई वार्ड क्रमांक एक में 840 आवास, सूर्या विहार के पीछे खमरिया भिलाई वार्ड क्रमांक एक में 493 आवास, अविनाश मेट्रोपॉलिश भिलाई वार्ड क्रमांक 7 में 58 आवास, केईसी के पीछे खमरिया भिलाई वार्ड क्रमांक एक में 322 आवास, एनआर स्टेट खमरिया भिलाई वार्ड क्रमांक एक में 210 आवास एवं आम्रपाली फेस 2 भिलाई वार्ड क्रमांक 25 में 56 आवास उपलब्ध है। इन सभी आवासों में भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल एवं तृतीय तल में आवास है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply