मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत उद्योगपति भी निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी, चौक सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा प्लान,

शेयर करें

भिलाई ।। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत अब शहर के उद्योग संचालक भी सामने आ रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए महापौर नीरज पाल के साथ छावनी इंडस्ट्रियल बेल्ट के उद्योग संचालकों की बैठक हुई। इस बैठक में आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उद्योग जगत से रविशंकर मिश्रा, श्याम अग्रवाल, रितेश, हरीश मुदालियार, अनिल गुप्ता एवं रतन दास आदि मौजूद रहे।

बैठक में महापौर ने कहा कि मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत हमें अपने शहर को सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे ले जाने के लिए कदम बढ़ना होगा और कहीं ना कहीं से इसकी शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उद्योग संचालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे निर्णय लेकर बड़े कार्य पूर्ण किए जा सकते हैं। उद्योग संचालकों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि छावनी चौक से सौंदर्यीकरण की शुरुआत की जाएगी इसके लिए प्लानिंग तैयार कर इस पर अमल किया जाएगा।

संचालकों ने कहा कि शहर के सुंदरता के लिए हम सदैव तत्पर है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कहा कि हम अपने-अपने क्षेत्रों के स्थलों का चयन सुंदरता के लिए कर सकते हैं, सभी की सहभागिता से यह कार्य संभव है, भिलाई शहर में जहां भी सौंदर्यीकरण के लिए चाहे रास्ते खुले हुए है। उद्योग संचालकों ने कुछ समस्याओं से अवगत भी कराया उन्होंने कहा कि निगम से नल कनेक्शन दिला दिया जाए तथा अवैध कब्जे न हो इसके भी व्यापक इंतजाम किए जाए। निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने आश्वस्त करते हुए कहा कि निगम प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यों के लिए समन्वय बनाकर हर संभव सहयोग किए जाएंगे, उन्होंने इस बाबत तत्काल जोन आयुक्त को निर्देश भी दिए।

शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा उद्योग संचालकों के साथ बैठक कर शहर सौंदर्यीकरण के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे और शीघ्र ही इस पर उद्योग संचालकों के द्वारा अमल किया जाएगा। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत हुई बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण रही। उद्योग संचालक भी शहर की सुंदरता को लेकर सक्रिय भूमिका में नजर आए। बैठक में एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, महापौर के निज सचिव वसीम खान, स्टेनो टू अपर आयुक्त संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply