यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में  यात्रियों को देगी राहत: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

शेयर करें

अहिवारा // लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने आज नगरपालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण आकर्षक तरीके से कराया गया है। इसका निर्माण ऐसे स्थान पर करवाया गया है जहां लोगों का नियमित रूप से आना-जाना रहता है। यात्री प्रतीक्षालय बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस यात्री प्रतीक्षालय में दूरदराज से आने वाले राहगीरों व आगंतुकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही यात्री प्रतिक्षालय गर्मी व बरसात के मौसम में यात्रियों को आश्रय देगा। 

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने वार्ड क्रमांक 13 के मंगल भवन में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर अहिवारा नगरपालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पार्षद हेमंत साहू, एल्डरमैन शिव साहू, पूर्व सभापति भिलाई-चरोदा नगरपालिका निगम विजय जैन, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका जामुल श्रीमती सरोजनी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply