राजनांदगांव // पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 मार्च 2023 दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक सभी विद्यार्थियों से आवेदन पत्र 10 फरवरी 2023 तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय, जिला कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र अपने अध्ययनरत शाला में जमा कर सकते हैं।






