5 राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें किस राज्य में कब पड़ेंगे वोट

शेयर करें

नई दिल्ली: ECI सुशील चंद्रा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं. 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आपके राज्य में कितने चरणों में और कब होने हैं चुनाव.

  • कुल 7 चरणों में होंगे चुनाव
  • UP में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी
  • दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी
  • तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी
  • चौथे तरण का मतदान 23 फरवरी
  • पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी
  • छठे चरण का मतदान 3 मार्च
  • सांतवे चरण का मतदान 7 मार्च
  • पंजाब-गोवा में 1 ही चरण में संपन्न होंगे चुनाव
  • मणिपुर में 2 चरणों में यानी 27 फरवरी और 3 मार्च को होंगे चुनाव
  • 10 मार्च को आएंगे नतीजे

किस राज्य में कितनी सीटें

उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीटें
गोवा- 40 विधान सभा सीटें
मणिपुर- 60 विधान सभा सीटें
पंजाब- 117 विधान सभा सीटें
उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीटें

2017 में क्या रहे थे नतीजे

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. बीजेपी गठबंधन को 325, सपा को 47, बीएसपी को 19, कांग्रेस को 7 और अन्य को 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं 2017 के विधान सभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को बहुमत मिला था. कांग्रेस ने 77, आम आदमी पार्टी ने 20, अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. बता दें कि उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार है. पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी को 56, कांग्रेस को 11 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं मणिपुर में 60 विधान सभा सीटों में कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं तो BJP ने 21 और अन्य ने 11.  

इसके अलावा 40 विधान सभा सीटों वाले राज्य गोवा में भाजपा 13 सीटों के साथ सरकार में है तो वहीं कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिली थीं, जिन्होंने सत्ताधारी दल को समर्थन दिया.(sabhar zee news)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *