जामुल पालिका के सभी वार्डो एवं सार्वजानिक स्थानों पर होगा सैनेटाइजेशन

शेयर करें

पालिका अध्यक्ष ठाकुर ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जामुल l कोरोना महामारी के एक बार फिर से दस्तक देने से इसका प्रकोप आम जन में तेजी से बढ़ता जा रहा है और इससे बचने के लिए बचाव के सही तरीकों को आम जन द्वारा अपनाना जरुरी है जैसे कि अपने घरों को सस्वच्छ रखना,हांथों को बार धोना या सैनेटाइ करना,मास्क पहनना,सामाजिक दूरी बनाना आदि.ये सब तो तरीके घरों में अपनाये जा सकते है पर घर के बाहर इससे बचने के लिए सार्वजानिक स्थानों पर सैनेटाइजेशन आवश्यक है.इसी को ध्यान में रखते हुए एसीसी ट्रस्ट द्वारा जामुल नगर पालिका के साथ सहयोग करते हुये जामुल को सैनेटाइज़ करने का कार्य शुरू किया गया है ।


प्रकाश सरकार,मानव संसाधन प्रमुख एसीसी ने नगर पालिका परिषद् जामुल के सभी वार्डों में सैनेटिज़ेशन कराने के लिए दो स्वच्छता वाहनों को नवनिर्वाचित जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के द्वारा झंडा दिखाकर रावाना कराया.इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक एवं नगर पालिका अभियंता नेताम एवं लोहिया,एसीसी से हरवीर सिह,मनोज नायडू व अन्य जन प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद थे|

इसके साथ ही साथ इन वाहनों में लगे साउंड सिस्टम के द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है.पहले से ही एसीसी सीएसआर की टीम जामुल व अन्य आस पास के गांवों में कोवीड से बचाव हेतु लोगो को पम्फ्लेट, मास्क वितरण, हैंड वाश प्रशिक्षण के द्वारा जागरूक करने का काम कर रही है.इन सब कार्यक्रम में एसीसी प्रबंधक वैभव दीक्षित का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है व एसीसी ट्रस्ट मैनेजर ब्रजेश नायक का सराहनीय समन्वय रहता है.

  • Related Posts

    पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने पांच लाख रूपये लागत से नाली निर्माण कार्य का स्थल पूजन किया
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में मुलभुत विकास कार्य तेजी से सम्पादित हो रहा है । इसी तारतम्य में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने…

    और पढ़ें
    बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *