दुकानों में आकस्मिक निरीक्षण कर निगम की टीम ने जब्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक

शेयर करें


भिलाई। नगर पालिक निगम के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने लगातार अभियान चल रहा है। इस दिशा में एक सप्ताह से कार्यवाही की जा रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ निगम का अभियान लगातार एक सप्ताह से जारी है। इस पर प्रतिबंध लगाने निगम के अधिकारी ग्राहक बनकर साप्ताहिक व बाजारों में पहुंचकर दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती बनाकर उनसे अर्थदंड वसूल कर रहे है। निरीक्षण के दौरान पॉलीथिन, डिस्पोजल व कैरी बैग मिलने पर जब्ती बनाई जा रहीं है। निगम की टीम ने 14 दुकानदारों पर कार्यवाही कर 12 हजार एक सौ रूपए वसूला। सेक्टर 7 माकेट के दुकानदार सोनू, बाबू, सुभाष सिंह, सूरज, जिना सोनकर, सीपत, अनिल, कौशल, स्वामी नाथ से, आकाशगंगा मार्केट से सुरेश कुमार व नदू साहू से और केम्प दो लिंक रोड के व्यवसायिक प्रतिष्ठान रूकमणि एजेंसी से अर्थदंड वसूला गया। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने व्यापरियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें, क्योंकि प्रतिबंधित प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। यह ऐसा पदार्थ है जो नष्ट नहीं होता और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply