भिलाई क्षेत्र में संचालित संस्थानों का सुरक्षा आडिट किया जायेगा।

शेयर करें

भिलाई ।। संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास इन्द्रवती भवन नवा रायपुर के तहत संस्थानों का सुरक्षा आडिट किया जाना है। जिसके परिपालन में नगर निगम भिलाई अंतर्गत संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कालेज, हाॅस्टल, हाॅस्पिटल, माॅल, सिनेमा घर, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानो का सुरक्षा आडिट किया जाना है।

ऐसी जाकनारी मिली थी कि इन संस्थानो द्वारा शासन के निर्धारित सुरक्षा गाईडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है जिस आधार पर इनके द्वारा परमिशन लिया जाता है उस नियमो को नियमो की अवहेल्लना किया जा रहा है। उन्ही कार्यो के लिए पूर्व सुरक्षा आडिट समिति में आंशिक संशोधन करते हुए पुनः समिति का गठन किया गया है।

निगम आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी करते हुए पुनः सुरक्षा आडिट समिति का गठन किये है। समिति में प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, प्रभारी राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी को समित का कार्य सौपा गया है।

नगर निगम भिलाई अंतर्गत संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कालेज, हाॅस्टल, हाॅस्पिटल, माॅल, सिनेमा घर, सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानो का सुरक्षा आडिट 1 माह के भीतर किया जाना है। जिसमें समिति परीक्षण कर पालन प्रतिवेदन तैयार करेगा। जिसके आधार पर जानकारी तैयार कर अधोहस्ताक्षरकर्ता को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। समस्त संस्थान सुरक्षा की श्रेणी में है या नहीं इसकी जाॅच करेगे।

  • Related Posts

    हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा
    • July 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका का नया आधार रायपुर // कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं…

    और पढ़ें
    मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, पारदर्शी सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *