OnePlus फोन का स्पेशल वेरियंट 15 नवंबर को होगा लॉन्च

शेयर करें

वनप्लस के नए गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 PAC-MAN Edition का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल के अनुसार कंपनी इस फोन को भारत और यूरोप में 15 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन का पेज अमेजन पर लाइव हो चुका है। फोन के 12जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट कीमत 37,999 रुपये होगी।

स्पेशल बिल्ट-इन गेमिंग थीम और हार्डवेयर डिजाइन
कंपनी इस फोन को जापान की वीडियो गेम कंपनी Bandai Namco के साथ मिलकल डिजाइन किया है। फोन में PAC-MAN थीम पर कस्टमाइज्ड UI, प्री-इंस्टॉल्ड PAC-MAN 256 गेम, सिस्टम इंटीग्रेटेड चैलेंज, कस्टम कैमरा फिल्टर के अलावा बैक पैनल पर बेहद खास डिजाइन देखने को मिलेगा। यह वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है जो स्पेशल बिल्ट-इन गेमिंग थीम और हार्डवेयर डिजाइन के साथ आएगा।

मिलेगा 90Hz का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले
फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मिलने वाला डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन और पतले बेजल्स वाला होगा। वहीं, फोन के बैक पैनल पर नियॉन PAC-MAN लोगो लगा है, जो अंधेरे में चमकता है।

मिलेगा 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
फोन को कंपनी 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

65 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फोन
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • March 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल…

    और पढ़ें
    हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित
    • February 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply