जामुल मंडल में एक दिवसीय भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यशाला सम्पन्न हुआ

शेयर करें


जामुल // जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार व जिला संयोजक के नेतृत्व में मंगलवार को मंगल भवन शिवपुरी जामुल में सदस्यता अभियान कार्यशाला सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी, जिला संयोजक रेखराम बंछोर, नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे। अतिथि द्वरा माँ भारती की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l संयोजक नूतन वर्मा के अध्यक्षता में सुरेश मानिकपुरी द्वारा सभी अतिथि व कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया l

मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा की सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है जिसमें पुराने सदस्य तो दोबारा सदस्य बनेंगे ही लेकिन उनके साथ-साथ नए लोगों को भी बड़ी संख्या में सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही होनी चाहिए l संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों में जो कार्य कर रहे है एवं जो जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं, उनको सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनना है । अभियान को हमने एक चुनौती के रूप में लिया है और पिछली बार से अधिक सदस्य बनाकर हम अपना पिछला रिकॉर्ड ठीक उसी प्रकार से तोड़ना है l

जिला संयोजक रेखराम बंछोर ने कहा की सदस्यता अभियान 1 सितंबर से प्रारंभ होगा। ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता लेने के लिए तीन प्रकार की व्यवस्था रखी गई है, पहला 8800002024 पर मिस कॉल द्वारा, दूसरा नमो ऐप और तीसरा क्यूआर कोड से प्राथमिक सदस्यता ली जा सकेगी।सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे तत्पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे और 4 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान का उदघाटन कार्यक्रम होगा।

जिला उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी ने कहा की जाति वर्ग और संप्रदाय के बंधन से परे हटकर समाज के हर तबके के बीच में सदस्यता अभियान चलना चाहिए। युवा, महिला, मजदूर, किसान, व्यापारी, गरीब, अमीर सहित हर वर्ग के लोग भाजपा के सदस्य बने यही लक्ष्य लेकर चलना है। जिस पर मिस्ड कॉल कर प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य के रूप में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मंडल स्तर के कार्यशाला पश्चात जो शक्तिकेंद्र की टोली है वह बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित करेंगे l

पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा की इस सदस्यता अभियान में जामुल मंडल के 24 बुथो में 24000 हजार सदस्य बनायेंगे भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अत्यंत संगठननिष्ठ हैं, पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्य को सफलता के साथ संपन्न करने के लिए तत्पर रहते हैं। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश में विष्णुदेव के सुशासन में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचने की बात बता कर हमे सदस्य बनना है l जिससे संगठन मजबूत होगी

यशवंत ठाकुर ने सम्बोधन करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगे। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है, ताकि पार्टी और मजबूत हो सके एवं पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से वार्ड 13 के पार्षद व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती कविता बिसलाल, पार्षद दीपक गुप्ता, चुम्मन वर्मा रामदुलार साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र साहू, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा व पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू , जिला मंत्री SC मोर्चा बी आर रामटेके, कार्यक्रम सहसंयोजक विशेसर वर्मा, अरुण यादव, भानु साहू, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, संजय यादव, शंकर साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी छत्री, राजेन्द्र चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, st मोर्चा अध्यक्ष दौवा राम ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय निर्मल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशन गर्ग, लेखराम पाल, महामंत्री श्रीमती गायत्री निषाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता अश्वनी पांडे, देवदत्त शर्मा, भगवान दास चौहान, पूर्व पार्षद राजेन्द्र वर्मा, अश्वनी यादव, सरस बर्मन, दीपक दाऊ, लल्लन सिंह , ओमप्रकाश साहू, कुलेश्वर वर्मा, रामचंद साहू , ओम ओबेरॉय, उमेश बर्मन, ओमप्रकाश साहू, बजरंग सिन्हा उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा व आभार व्यक्त प्रशांत बंटी गुप्ता द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply