नोटिस देने के बाद भी नियमितीकरण नहीं कराने वाले संस्थानों/भवनों/दुकानों पर गिरी ताला बंदी की गाज

शेयर करें

भिलाई //नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अनाधिकृत विकास व निर्माण को लेकर सर्वे किया जा रहा है और इन्हें नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस थमाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद भी नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर भिलाई निगम कड़ी कार्रवाई कर रही है। आज भिलाई निगम ने ऐसे 8 स्थानों पर सील बंद करने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बड़े होटल एवं संस्थान, भवन और दुकान भी शामिल है। नेहरू नगर जोन अंतर्गत दो स्थानों पर, वैशाली नगर जोन अंतर्गत 4 स्थानों पर तथा शिवाजी नगर जोन अंतर्गत 2 स्थान पर नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान, संस्थान, भवन को सील बंद किया गया।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए सर्वे करने, शिविर लगाने तथा नोटिस जारी कर नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके परिपालन में समस्त जोन क्षेत्र में नियमितीकरण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। आज निगम प्रशासन की टीम होटल वत्स पहुंची यहां बेसमेंट में बने हुए 2 अलग-अलग स्टोर रूम को सील किया तथा नजदीक में बने वत्स के दूसरे होटल में निर्मित पार्टी हॉल, जिसमें विवाह एवं जन्मोत्सव से संबंधित कार्यक्रम होते थे इसे भी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील बंद कर दिया। वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर क्षेत्र में नियमितीकरण नहीं कराने वाले चार भवन को निगम ने सील कर दिया। इसी प्रकार से शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में सपना टॉकीज पावर हाउस के समीप की 2 दुकान को नियमितीकरण नहीं कराने पर सील किया गया।

निगम अनाल होंडा एवं होटल सेंट्रल पार्क के अनधिकृत निर्माण को भी सील बंद करने की कार्यवाही के लिए निकली थी, सूचना पाते ही इन दोनों संस्थान के संचालक नियमितीकरण कराने के लिए निगम दफ्तर पहुंच गए तथा नियमितीकरण के लिए कर आवेदन दिया, जिसके चलते इन दोनों संस्थानों पर कार्यवाही को रोक दिया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, पूजा पिल्ले, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाड़े, बालकृष्ण नायडू, जगदीश तिवारी, भवन अनुज्ञा विभाग से दौलत चंद्राकर आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भिलाई निगम के द्वारा बारंबार लोगों से अनाधिकृत विकास व निर्माण के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण का नियमितीकरण कराने की अपील की जा रही है, इसके लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके गंभीरता से नहीं लेने वाले भवन, संस्थान आदि को सील बंद करने की कार्रवाई की जा रही है, आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

नियमितीकरण कराने की अधिक जानकारी के लिए भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद के मोबाइल नंबर 9399414300 पर संपर्क किया जा सकता है तथा मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में नियमितीकरण के आवेदन किए जा सकते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply