निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों/कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

शेयर करें

  दुर्ग // लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात बलों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिए लगाई गई है। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार चुनाव कार्य में आदेशित अधिकारी/कर्मचारी के स्वास्थ्य में किसी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधा हेतु राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा/ईलाज प्रदान किया जायेगा। जिले में शासकीय अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा/ईलाज प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर के चिकित्सालयों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें बालाजी अस्पताल मोवा रायपुर, नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर और रामकृष्णा केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर शामिल है। इसी प्रकार राज्य के बाहर के चिन्हांकित चिकित्सालयों में केयर हॉस्पिटल हैदराबाद और अपोलो अस्पताल विशाखापट्टनम शामिल है। 

उक्त चिकित्सालयों में आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टॉफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध न होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किये जायेंगे।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *