2020 कार्य को अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार आने वाले 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट करने नोटिस:

शेयर करें

दुर्गl मार्च।नगर पालिक निगम।आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा आज जोन 2 का दौरा किया,इस दौरान वार्ड नंबर 26 सन्तराबाड़ी में पार्षद निधि से हो रहे सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु ठेकेदार द्वारा 2020 के कार्य को अधूरा छोड़ने पर आयुक्त ने नाराजगी दिखाते हुए आने वाले दो साल तक के लिए ब्लैक लिस्ट करने को नोटिस देने अधिकारी को निर्देशित किया।समय पर काम नहीं करने और बार-बार समझाने पर निविदा शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट नोटिस जारी करने को कहा। उसकी अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी करने कहा गया ।दरअसल नगर पालिक निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 पार्षद निधि 4 लाख की लागत से सार्वजनिक भवन के कार्य को अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार व्ही एन आर इंजीनियर का निर्माण को काम जल्द पूरा किए जाने की मौखिक तौर पर सूचना भी दी लेकिन कार्य को पूरा नही किया गया। साथ ही जोन 2 भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि जहां जहा विकास कार्य हो रहे है वहा के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट व निरतर कार्य का निरीक्षण अधिकारी करेगे।खामिया मिलने पर किसी को नही बख्सा जाएगा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता आरके पालिया एवं अन्य मौजूद थे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, दुर्ग के भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग रेंज के नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण एवं दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का शुभारंभ…

    और पढ़ें
    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply