विकास कार्य के लिए चयनित स्थल पर कर लिए थे अतिक्रमण, निगम की टीम ने किया बेदखल

शेयर करें


जोन 01 की टीम ने स्थल को कब्जामुक्त कर निर्माण कार्य शुरू करने किया भूमिपूजन

भिलाईनगरl नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन बनने वाले स्थान पर अतिक्रमण करने वाले को आज बेदखल करने की कार्रवाई की गई। राजीव नगर वार्ड 09 में रामबिहारी यादव नाम के व्यक्ति द्वारा आवंटित पट्टे से अधिक जमीन पर अतिक्रमण करते हुए अस्थाई निमार्ण कर लिया था जिससे विकास कार्य में बाधा आ रही थी। अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आज जोन 01 के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त कर स्थल को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही नींव खोदने के लिए चूना मार्किंग कराया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों की निगरानी करते हुए उनपर कार्यवाही कर रहे है।
जोन 01 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि ने बताया कि राजीव नगर वार्ड 09 में रामबिहारी नामक व्यक्ति द्वारा निगम की रिक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे जोन आयुक्त मनीष कुमार एवं अभियंताओं की उपस्थिति में हटाने की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति ने अपने आवंटित पटटे से अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था, स्थल पर कुछ समय पूर्व बच्चों के खेल कूद के लिए झूला व अन्य उपकरण लगाए थे जिन्हें हटाकर अस्थाई रूप निर्माण किया हुआ था जिसे हटाने के लिए आज जोन 01 के राजस्व विभाग का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण स्थल को तोड़फोड़ कर निर्माण सामग्री को जप्त किया गया और स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया। उक्त स्थल पर क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर सामुदायिक भवन बनाने हेतु स्थल को चयनित किया गया है, इस कारण कब्जा मुक्त कराने के पश्चात चूने से लाईन मार्किंग कराया गया ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। कार्यवाही के दौरान जोन 01 के अभियंता श्वेता वर्मा, आलोक पसीने, तोड़फोड़ दस्ते से प्रकाश गुप्ता, कन्हैया, चैतराम, लालू एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply