निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार, आयुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को थमाया नोटिस

शेयर करें

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आज अचानक जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत कैंप 1 के प्रगति नगर आंगनबाड़ी पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी का सम्पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक गर्भवती माता अपने दो बच्चों के साथ भोजन के लिए प्रगति नगर आंगनबाड़ी पहुंची। आयुक्त ने महिला से चर्चा उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछा कि आज भोजन में क्या बनाया है, उत्तर आया कि भोजन तैयार हो गया है जब भोजन की तैयारी देखी गई तो भोजन बनाने की प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं हुई थी, आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी एवं सहायिका राज कौर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र को जिस उद्देश्य के लिये संचालित किया जा रहा है, उस उद्देश्य का पालन केन्द्र में नहीं हो रहा है। केन्द्र की व्यवस्था सुधारने आयुक्त ने कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देश दिये अन्यथा उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

भोजन के गुणवत्ता पर उन्होंने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। वही संस्कार अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी उन्होंने ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के एवं गर्भवती माताओ के आने की संख्यात्मक जानकारी ली, बच्चों के खिलौने देखे, भोजन बनाने के लिये उपयोग में लाई जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी भी देखे, दर्ज बच्चों की संख्या की पंजी के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने वजन त्यौहार के दौरान सम्मिलित हुए बच्चों के सेहत की जानकारी ली। कितने बच्चे/पोषण आहार के लिये नियमित रूप से आ रहे है, इसकी समीक्षा की। भोजन के प्रतिदिन की मेन्यु एवं डाईट की जानकारी ली। रेडी टू ईट फूड पैकेट की उपलब्धता के बारे में पूछा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि रेडी टू ईट फूड समाप्त हो चुका है। आयुक्त ने इस पर कहा कि शेड्यूल के मुताबिक इसकी व्यवस्था पूर्व से करें। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरें, सहायक अभियंता राजकुमार साहू, उप अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply