कभी सोचा न था कि गोबर से इतना पैसा मिलेगा

शेयर करें

रायपुर // आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान ग्राम पंचायत चिपुरपाल की निवासी श्रीमती चंपावती नाग ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सोचा नही था, कि गोबर से भी उन्हें इतना पैसा मिलेगा। 
श्रीमती नाग ने बताया कि चीका रास गौठान में दो महिला समूह से 27 महिलाएं जुड़ी है। महिलाएं गोबर बेचने के साथ ही गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेच रही है। वर्ष 2021 में उन्हें एक लाख 40 हजार की आय हुई। महिलाएं  मुर्गीपालन भी कर रही है, अंडा बेचने से अब तक 48 हजार रुपये की आमदनी हुई है। समूह बाड़ी में सब्जी-भाजी उत्पादन और विक्रय से 12 हजार का मुनाफा हुआ है। समूह की महिलाओं ने अंडा बेचने से प्राप्त राशि से महुआ क्रय किया है। कीमत बढ़ने पर उसे बेचकर पैसा कमाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिका रास गौठान से जुड़ी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब ने अपने आत्मबल और मेहनत से गौठान और गोधन न्याय योजना की सार्थकता प्रमाणित की है। गौठान की स्थापना का उद्देश्य सिर्फ पशुधन का संरक्षण और संवर्धन नहीं, बल्कि इसे आजीविका का ठौर के रूप में स्थापित करना है, यहां ग्रामीणजन रोजगार और आय का जरिया प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान गांव वालों की सामूहिक सम्पत्ति है, इसकी देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों की है। 

  • Related Posts

    डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर, 10 अगस्त 2026/ संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27 हेतु संचालित सभी 4 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (1.Diploma Engg. & Arch, 2.CDDM/ID, 3.MOM/HMCT, 4.Diploma Engg. (Lateral Entry) में अभ्यर्थियों…

    और पढ़ें
    छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन (PM-JANMAN) योजना के तहत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *