नीट परीक्षा में प्रयास एवं ड्रॉपर बैच योजना के बच्चों का शानदार प्रदर्शन 39 बच्चों का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित

शेयर करें

रायपुर // नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (छम्म्ज् न्ळ 2023) के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल 572 छात्रों में से 210 ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इनमें से 08 विद्यार्थियों तथा प्रयास के ही ड्रॉपऑउट बैच के 04 छात्रों का भी एमबीबीएस में प्रवेश की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार विभाग द्वारा संचालित प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (ड्रॉपर बैच) योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 85 विद्यार्थियों में से लगभग 27 का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल और आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

घोषित परीक्षा परिणाम में प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। यहां से परीक्षा में शामिल 61 विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, रायपुर के 55 में 17,  प्रयास बिलासपुर के 63 में से 22, प्रयास अंबिकापुर के 68 में से 17, प्रयास दुर्ग के 68 में से 23, प्रयास जशपुर के 66 में से 13, प्रयास कोरबा के 55 में से 24, प्रयास कांकेर के 68 में से 28, प्रयास जगदलपुर के 68 में से 19 ने क्वालीफाई किया है। इस प्रकार कुल 572 छात्रों में से 210 छात्रों ने नीट क्वालीफाई किया है, जो कि विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

इस प्रकार ओवरऑल 39 छात्रों के एमबीबीएस में प्रवेश होने की संभावना है, जबकि क्वालीफाई शेष विद्यार्थियों में से अनेक विद्यार्थियों को बीडीएस एवं बीएएमएस में प्रवेश मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply