नीरज चोपड़ा का ‘गोल्डन सफर’ नहीं था आसान, पीएम मोदी ने मुश्किल घड़ी में ऐसे बढ़ाया था हौसला

शेयर करें

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद सौगातों की बारिश शुरु हो गई है। एक तरफ हरियाणा सरकार ने गोल्ड मेडिलिस्ट को 6 करोड़ नगद समेत कई और ईनामों की घोषणा की तो दूसरी तरफ बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने XUV 700 देने का ऐलान कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने जेवेलिन में गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रचा है। किसी भी एथेलेटिक्स इवेंट में गोल्ड जीतने वाले नीरज पहले खिलाड़ी बन गये हैं। लेकिन आपको बता दें कि नीरज का जीवन खासा संघर्षों से भरा रहा है। कोरोना काल में नीरज को पूरी तरह से ट्रेंनिग का मौका नहीं मिला क्योंकि उस समय ज्यादातार ट्रेनिंग सेंटर्स बंद थे। साल 2019 में उनके कोहनी की सर्जरी भी हुई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से एक साल बाहर रहना पड़ा था। इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर भी रहना पड़ा था।

Advertisements
KWBD

जब नीरज अस्पताल में भर्ती थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हौंसला बढ़ाया था।
अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा था “आप एक बहादुर खिलाड़ी हो और आपने देश का मान लगातार बढ़ाया है।” साथ ही प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की थी।

मई 2019 में जब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की दोबारा सत्ता में वापसी हुई थी तो नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई भी दी थी।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *