नक्सली हिड़मा और बारसे देवा की माताओं से मिलकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास हेतु की अपील

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने साथ शासन और प्रशासन का दल लेकर सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। इसी गाँव से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं, जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने हिड़मा की माता श्रीमती माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता श्रीमती बारसे सिंगे से मुलाकात की और पुनः सरकार की तरफ़ से कहा कि यदि वे पुनर्वास करते हैं तो सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने को कहा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नक्सल लीडर के परिवारों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने सभी से संवाद करते हुए क्षेत्र में विकास की आवश्यकता पर चर्चा भी की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं पूरे शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की शांति के लिए हिड़मा और बारसे देवा के पुनर्वास के प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर सुकमा देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चौहान तथा पूर्वर्ती के ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें