नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 गांवों के प्रत्येक परिवार को मिला आयुष्मान कार्ड

शेयर करें

रायपुर। गंभीर बीमारियों में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज का खर्च वहन करना मुश्किल होता है, ऐसे में राज्य सरकार द्वारा हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दुर्गम इलाकों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच बनाने में जुटी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि 11 गांवों के प्रत्येक परिवार के सदस्यों का हेल्थ आई.डी.कार्ड बनाया जा चुका है। हेल्थ कार्ड के जरिए अब ग्रामीण डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य स्वास्थगत योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत शासकीय या निजी अस्पतालों में पात्रतानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दीपेश दीवान ने बताया कि सुकमा विकासखण्ड से कोसाबन्दर, छिन्दगढ़ के गांवों बड़ेगुरबे, भण्डाररास, बोदारास, चिपुरपाल, छोटेगुरबे, चूआपाल और कोण्टा विकासखण्ड के 4 गांवों रामाराम, सिंगनमडगु, वेंकटपाल और वेंकटपुरम ग्राम में 100 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इसके साथ ही सुकमा के 6, छिन्दगढ़ के 14 और कोण्टा के 1 गांव में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। 
कैंसर, हदय रोग, बच्चों के दिल की गंभीर बीमारी एवं अन्य जटिल रोगों के उपचार में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए एवं अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को राज्य स्तर तथा प्रदेश के बाहर स्थित तथा योजनांतर्गत पंजीकृत सुपर स्पेशिलिटी एवं मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालयों में अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि हेल्थ कार्ड के जरिए कई तरह की बीमारियों की स्क्रीनिंग को शामिल किया गया है, जिसमें बी.पी., मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, हदय रोग, बच्चों के दिल की गंभीर बीमारी एवं अन्य जटिल रोगों के साथ अन्य कई बीमारियों को शामिल किया गया है। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply