बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन 

शेयर करें

रायपुर // होली के मौके पर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप, सुनैना ठाकुर को प्रमोशन दिया गया है, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। पदोन्नत होने वाले जवानों में डीआरजी, सीएएफ के जवान शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किए जा रहें हैं, मुख्यमंत्री द्वारा डीआरजी, सीएएफ बल में महिलाओं की भूमिका को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में 2 महिला कांस्टेबल को पहली बार प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के थानों में पदस्थ इन जवानों ने मुठभेड़ में शामिल रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इन जवानों ने मुठभेड़ के दौरान कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को ढेर भी किया है, अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाने  के उपहार स्वरूप जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply