राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का विस्तार सम्पूर्ण भारत वर्ष मे हो इसके लिए कटीबद्ध कार्यकर्ता – विपिन डोंगरा

शेयर करें

रायपुर ।। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग प्रकाश पैलेश रायपुर मे सम्पन्न हुवा जिसमे भारत देश के अधिकतर राज्य के प्रतिनिधि त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश एवं छतीसगढ़ सहित सैकड़ो की संख्या मे प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अनेक अखिल भारतीय अधिकारियो का मार्गदर्शन इस अभ्यास वर्ग मे आये प्रतिनिधियों को मिला

जिसमे प्रमुख रूप से समस्त कर्मचारी अधिकारियो को कर्मचारी हित के साथ साथ राष्ट्र हित समाज हित मे अपना योगदान देने पर चर्चा हुवा एवं देश भर मे संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुवा जिसमे विशेष रूप से पुरानी पेंशन बहाली सम्पूर्ण देश भर के कर्मचारी अधिकारी को मिले इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर पुरानी पेंशन लागु करना चाहिए जो कर्मचारी अधिकारियो की बुढ़ापे का एक मात्र सहारा है। कर्मचारी अधिकारियो की समस्याओ के लिए समस्त राज्य सरकार और केंद्र सरकार को अलग से कर्मचारी कल्याण समिति बोर्ड का गठन करना चाहिए जिससे कर्मचारी अधिकारियो का समस्याओं का निदान त्वरित हो सके

जैसे मध्य प्रदेश सरकार मे गठन है तत्कालीन सरकार मे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य कल्याण समिति बोर्ड अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने अपनी उदबोधन मे समस्त सरकार अपने अपने राज्य मे जरूर गठन करे ऐसे संघ के माध्यम से पत्र व्यवहार करने पर बल दिया। छत्तीसगढ़ प्रान्त सह प्रचारक नारायण नामदेव परिवार प्रबोधन एवं कार्यकर्ता निर्माण पर अपना उदबोधन दिया जिसमे विशेषकर भारतीय संस्कृति का सरंक्षण करते हुए जररूत मंद लोगो का आगे आकर हम कर्मचारी अधिकारी को सेवा करना चाहिए एवं राष्ट्र हित को सर्व प्राथमिकता से अपने जीवन मे आत्मसात कर निरंतर आगे बढ़े जिससे मनुष्य जीवन हमारा सफल होगा जो सौभाग्य से हम सबको मिला है।

अभ्यास वर्ग को एम पी सिन्ह,विपिन डोंगरा, विष्णु प्रसाद वर्मा,प्रमोद मिश्रा, अमोद श्रीवास्तव, धर्मदास शुक्ला, पुरुषोत्तम लाल सोनी, ऐसे अनेक वक्ताओ ने सम्बोधन किया। प्रमुख रूप से छतीसगढ़ से प्रतिनिधि के रूप मे अरुण तिवारी, रमहलू सार्वा, अश्वनी चेलक, टी आर देवांगन, बोधी राम निषाद, हरि सिंह राणा, रिखी राम साहू, रवि कुमार आमदे, चिनमय अग्रवाल, नालेश्वर साहू, लछछू राम निषाद, संतोष कुम्भकार, माखन भट्ट, लोचन प्रसाद साव, आर के श्रीवास्तव, गुजराल सर्दुल, खिलेशवरी ध्रुव, लता दीक्षित, सरोज, हेमलता मानिकपुरी रहे। वर्ग की व्यवस्था मे प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह, ओ पी पाल, डॉ विनोद वर्मा, संतोष ध्रुव, तिलक राम, शाह, खुमान सिंह ऐसे अनेक कर्मचारी अधिकारी का सहयोग रहा ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply