राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर राष्ट्रीय साधन–सह–योग्यता छात्रवृत्ति योजना अंतिम तारीख 31 अक्टूबर

शेयर करें

दिल्ली // वर्ष 2022-23 के लिए एनएमएमएसएस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने से रोकने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के चयनित छात्रों को हर वर्ष एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक उस छात्रवृत्ति को जारी रखा/उसका नवीनीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000 रुपये प्रति वर्ष होती है।

‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी)- छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए एक समग्र प्लेटफॉर्म- पर जोड़ा गया है। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति डीबीटी मोड का अनुसरण करते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित की जाती है। यह शत-प्रतिशत  केन्द्र प्रायोजित योजना है।

जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय 3,50,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, वे इस छात्रवृत्ति के पात्र हैं। छात्रवृत्ति के योग्य होने के लिए चयन परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के पास आठवीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)।

सत्यापन के दो स्तर होते हैं। एल1, संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) का स्तर है और एल2, जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) का स्तर है। आईएनओ स्तर (एल1) के सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 है और डीएनओ स्तर (एल2) के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है। 

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply