नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में घायल हुए जवानो से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।

उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। श्री शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। श्री शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खरीफ – 2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग तथा…

    और पढ़ें
    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *