नहाड़ी की बदली तस्वीर, गांव में ही राशन वितरण से ग्रामीणो में हर्ष

शेयर करें

दंतेवाड़ा । जिले के विकासखण्ड कुआकोण्डा का ग्राम पंचायत नहाड़ी तथा आश्रित ग्राम ककाड़ी नक्सल प्रभावित होने के कारण प्रायः शासकीय योजनाओं के कियान्वयन में अवरोध आते रहे है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को आधारभूत सुविधाएँ प्राप्त करने में लगातार मशक्कत करनी पड़ती थी। कलेक्टर दीपक सोनी की ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से ग्राम नहाड़ी के ग्रामीणों की तस्वीर बदलनी प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में अरनपुर से नहाड़ी एवं ककाड़ी तक सड़क व्यवस्थित हुई है, जो पहले नक्सलियों द्वारा काटी गई थी। सड़क व्यवस्थित होने से आवागमन सुचारू हो सका और मूल भूत सुविधाएँ ग्राम स्तर पर उपलब्ध हो रही है। ग्राम की राशन दुकान जो पहले अरनपुर में संचालित होती थी, इस माह से नहाड़ी में ही संचालित किया जाकर ग्रामीणों को उनके ही गांव से खाद्यान- चॉवल, शक्कर, नमक, चना, गुड़ का विक्रय किया गया। गाँव में ही राशन पहुंचने से हितग्राहियों को अब अनरपुर से 35-40 किलो वजन ढोकर लाने की मजबूरी से निजात मिल गयी है। गाँव में ही राशन दुकान खुलने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से अपनी मांग के त्वरित निराकरण पर खुशी जाहिर कर जिला प्रशासन को साधुवाद दिया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, 56 गांवों के 56 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और…

    और पढ़ें
    महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फिर अपनी भव्यता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply