नगर पालिका अध्यक्ष जामुल द्वारा जल समस्या के समाधान हेतु त्वरित पहल

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के अगुआई में जामुल के नागरिकों को हो रही पानी की समस्या के वैकल्पिक समाधान हेतु दुर्ग कलेक्टर से विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झेंझरी नदी एनिकट में पानी सूखने के कारण उत्पन्न स्थिति से नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नहर के माध्यम से तालाबों को भरने तथा नगर के फिल्टर प्लांट को पम्प के जरिए जोड़ने की व्यवस्था की जाए।

आज रात्रिकालीन समय में पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, इंजीनियर सचिन भागवत एवं रवि चौहान, झूमूक निषाद, उमेश बर्मन “बाली” व पालिका की टीम द्वारा मौके पर उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा निष्पक्ष रूप से समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।

  • Related Posts

    रेत एवं ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर जब्त
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के…

    और पढ़ें
    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।…

    और पढ़ें