नारी समन्वय सम्मेलन में तीन जिलों की महिलाएं कल जुटेंगी भिलाई में

शेयर करें

भिलाई // शक्ति स्वरूपा नारी चेतना समिति दुर्ग विभाग की ओर से 10 सितंबर रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होटल इंपीरियल बायपास रोड में नारी समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय स्थानीय महिला की स्थिति, भारतीय चिंतन में महिलाओं की भूमिका और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका है। दुर्ग विभाग अंतर्गत कवर्धा, बेमेतरा और दुर्ग जिले की महिलाएं सम्मेलन में शामिल होंगी।

विभाग संयोजिका रश्मि राजपूत, सह संयोजिका हेमलता सिंह, दुर्ग जिला संयोजिका पूर्णिमा ठाकुर, कवर्धा की लता बैस और बेमेतरा जिले की संयोजिका रीना देवी हैं। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है राष्ट्र को सशक्त विचार से पोषित कर, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण पथ पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए एकजुट होकर आपसी समन्वय स्थापित कर संगठित शक्ति का रूप लेना है। विभिन्न शक्तियों के सम्मेलन से ही महाशक्ति का निर्माण होता है। इस महाशक्तियों को जागृत करने के उद्देश्य से पूरे देश में विभाग स्तर पर नारी समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply