मुरमुंदा में ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को लेकर श्रमिक जोहर चौपाल मे 100 मजदूरों को दी गई विस्तृत जानकारी

शेयर करें

भिलाई // ग्राम पंचायत मुरमुंदा में विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा 100 मजदूरों की टीम के साथ श्रमिक जोहर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार, स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिजेंद्र सिंह (प्रदेश संयोजक – VB G RAM G) एवं प्रेमलाल साहू (प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई) उपस्थित रहे।

प्रदेश संयोजक श्री सिंह ने मिशन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं और श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमलाल साहू ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना का मूल आधार गांव, गरीब, किसान और श्रमिक है, विकसित भारत गारंटी रोजगार फार आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक रोजगार एवं स्थाई आजीविका का अवसर मिले, उन्होंने उपस्थित मजदूर साथियों से योजनाओं का अधिकाधिक अधिक लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आह्वान कियाल

कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह चौहान (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री कुमन साहू (अध्यक्ष, भाजपा मुरमुंदा मंडल) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामायण प्रसाद द्विवेदी एवं भोज राम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक जैन, जनपद सदस्य नागेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती जमुना साहू, रोजगार सहायक मनमोहन साहू, सूर्यकांत पांडे एवं किशोर ढीमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी मजदूरों ने मिशन के उद्देश्यों को समझते हुए योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें