नगर पालिका जामुल में पी.आई.सी. की बैठक दो करोड़ रूपये के विकास कार्यों की स्वीकृति

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में पी.आई.सी. की बैठक का आयोजन किया गया नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित पी.आई.सी. की बैठक में लगभग दो करोड़ रूपये के विकास कार्यों की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान किया गया ।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि नपा कार्यालय उन्नयन के लिए 21 लाख 15 हजार, भारतमाता चौक के सौंदर्यीकरण हेतु 19.60 लाख, रावण भाठा में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हेतु 19.55 लाख, अकलोर तिराहा सौंदर्यीकरण हेतु 19.61 लाख, वार्ड 20 एवं वार्ड 14 में बेडमिंटन कोर्ट हेतु 24 लाख रूपये के प्राप्त दरों का अनुमोदन किया गया । इसके साथ ही सुरडुंग हाई स्कूल में ट्री प्लाटेंशन हेतु 26 लाख रूपये, वार्ड 19 में सीसी रोड हेतु अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से 7 लाख रूपये, मणिकंचन केन्द्र नया निर्माण हेतु 25 लाख, अटल परिसर हेतु 30 लाख रूपये, शासकीय महाविद्यालय में बोर खनन हेतु 1.50 लाख, वार्ड 18 में विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर हेतु अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से राशि 4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है ।

इसके साथ ही कोसरिया, मरार समाज हेतु 2 हजार वर्गफीट भूमि आबंटन, आंगनबाड़ी में सहायिका की नियुक्ति एवं नगर पालिका के कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, संविलियन, परीवीक्षा अवधि, समयमान वेतनमान एवं वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की स्वीकृति दी गई है ।

पी.आई.सी. के बैठक में सामान्य प्रशासन प्रभारी अहिल्या वर्मा, लोक निर्माण प्रभारी खम्हन ठाकुर, जल कार्य प्रभारी रामदुलार साहू, राजस्व प्रभारी कविता विश्वाल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रभारी शांति टंडन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति प्रभारी चुम्मन वर्मा सहित वरिष्ठ उप अभियंता के.एन. ताम्रकार, लेखा प्रभारी आशा जंघेल, रामू देवांगन, मोहन वर्मा, हर्षा मेहरा उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है। “जैव विविधता के लिए…

    और पढ़ें
    सौम्य मुख्यमंत्री श्री साय का सख्त रूख
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के दौरान आज सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *