जामुल // नगर पालिका जामुल में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है । इसी क्रम मेंवार्ड क्र. 10 देवनगर में लागत राशि 8 लाख पचास हजार रूपये का सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन का कार्य नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर एवं वार्ड पार्षद रामप्यारी वर्मा द्वारा किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा की नगर पालिका जामुल के सभी वार्डों में विकास कार्य जारी है । हमारे नगर के सभी जनप्रतिनिधी गण के मांग एवं आम जनता के अपेक्षा के अनुरूप प्राथमिकता एवं आवश्यकता अनुसार कार्य कराये जा रहे हैं और आगे भी जिस प्रकार की कार्यों का मांग होगा उन प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा और स्वीकृति पश्चात् शीघ्र ही विकास कार्य संपूर्ण जगह में होगा और मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि जामुल के विकास में हमारे परिषद के सभी सम्मानीय सदस्य के साथ गणमान्य नागरिकों के सुझाव एवं सलाह के अनुरूप हम सब नगर विकास में सहभागिता निभाते रहे ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में उप अभियंता विनोद कनोजिया, राजस्व प्रभारी हरीश साहू वरिष्ठ नागरिक गण लेखराम साहू, प्रेमलाल साहू, पदमन साहू, कौशल सहित वार्डवासी उपस्थित थे।






