नगर पालिका जामुल में सामान्य सभा की बैठक में ग्यारह विषयों पर स्वीकृति प्रदान की

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पार्षदों ने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से सभी विषयों को स्वीकृति प्रदान किया। बैठक के कुल ग्यारह विषयों पर चर्चा हुई और सभी को पारित किया गया।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि शिवपुरी गार्डन का उन्नयन कार्य होगा। जो कि 62.50 लाख रूपये सुरडुंग के शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण 65.30 लाख रूपये शासकीय महाविद्यालय के पास नाला निर्माण लागत राशि 40.00 लाख रूपये पालिका क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों के संधारण हेतु 61.00 लाख रूपये राम मंदिर तालाब के रिजुनवेशन हेतु, 01 करोड 13 लाख रूपये के विकास कार्यो के प्राप्त दरों का हमारे परिषद के सभी सम्मानीय सदस्यों के सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। यह सभी कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे। साथ ही हमारे जामुल पालिका में डिजिटल लाईब्रेरी हेतु जिला योजना सांख्यिकी विभाग दुर्ग द्वारा 02 करोड 70 लाख रूपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जिसे परिषद के सभी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान किया है। इस प्रकार हमारे नगर पालिका जामुल क्षेत्र में कुल 05 करोड रूपये का विकास कार्य संपादित होगा।

सामानय सभा के बैठक में नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चन्द्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरा, अश्वनी साहू, निशा चन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, कविता बिश्वाल, रामदुलार साहू, के राजू, चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उपअभियंतागण के एन ताम्रकार, सचिन भागवत, राजस्व प्रभारी हरिश साहू, लेखापाल आशा जंघेल, सहित सभी विभागीय प्रभारी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें