निगम दफ्तर का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने किया आकस्मिक निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम में दफ्तर का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने किया निरीक्षण, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर उपायुक्त ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।दफ्तर निरीक्षण के दौरान लिपिक सहित देर से आने वाले कर्मचारियों को अंतिम समझाइस दी गई।उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर निगम दफ्तर पहुँचे।

देर से आने वाले कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई छत्तीसगढ़ शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद से निगम का समय सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है,निगम कर्मचारी इसका ध्यान आवश्यक रखें। निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि देर से आने वाले कर्मचारियों की प्रतिवेदन आयुक्त को सौंपी जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेनो कक्ष, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग,भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग,स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग,स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग,भवन संधारण,स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कक्ष,पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।इस दौरान लिपिक सहित 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस दिया जाएगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply