मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

शेयर करें

किसानों की मदद की घोषणा के लिए जताया आभार

रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र चन्द्राकर एवं सदस्यगणों ने चालू खरीफ सीजन में अनियमित एवं खण्ड वर्षा की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका देखते हुए प्रभावित कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ के मान से 9000 रूपए की सहायता दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्य में किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि इससे गांवों में खुशहाली का एक नया दौर शुरू हुआ है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर किसानों से सतत् संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं का निदान करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। किसानों की खुशहाली और समृद्धि से राज्य समृद्ध होगा। उन्होंने सदस्यों को कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों एवं ग्रामीणों को दिलाने की बात कही, ताकि ग्रामीण किसान खेती के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य आयमूलक गतिविधियों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य सर्वश्री बसंत टाटी, नागेन्द्र नेगी, नंदकुमार पटेल, जानकी राम सेठिया, खम्मन पटेल, भगवान सिंह पटेल, शरद यादव, संजय गुप्ता, डेरहा राम साहू, जगदीश दीपक, श्रवण चन्द्राकर, चुन्नीलाल वर्मा एवं शशि गौर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *