मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

नई फिल्म नीति निर्माण के लिए जताया आभार

Advertisements
KWBD

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी, संरक्षक पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और नई फिल्म नीति निर्माण के लिए आभार जताया।

छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने बताया कि फिल्म कलाकारों की सुविधा के लिए एसोशियेशन द्वारा वेब साइट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले फिल्म कलाकारों को फिल्म के टाइटिल रजिस्ट्रेशन, फ़िल्म रजिस्ट्रेशन, कलाकारों के रजिस्ट्रेशन के लिए बम्बई जाना पड़ता था, इस वेब साइट के शुभारम्भ के बाद यहां के कलाकारों को इन कार्याे के लिए बम्बई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसोशिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौप गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म एसोशिएशन के पदाधिकारी सर्वश्री शैलेश वर्मा, होमन देशमुख, ज्योतिरादित्य वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *