मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान शिव की आराधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के आज से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर बघेल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। विशेष रूप से श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए शिव आराधना करें। उन्होंने महादेव से सभी लोगों की रक्षा के लिए के लिए प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    ​कुपोषण के खिलाफ – आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *