मुख्यमंत्री का गोल बाजार के व्यापारियों ने जताया आभार मालिकाना हक दिए जाने के फैसले से लगभग एक हजार व्यापारी होंगे लाभान्वित

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजधानी रायपुर के गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की और गोल बाजार व्यापारियों को मालिकाना हक प्रदान करने के फैसले पर उनका आभार जताया।

इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुलाकात के दौरान व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मालिकाना हक दिए जाने के फैसले से सभी व्यापारी प्रसन्न और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। व्यापारियों को मालिकाना हक दिए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस फैसले से लगभग एक हजार व्यापारियों को मालिकाना हक मिलेगा। उल्लेखनीय है कि गोल बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के साथ ही गोल बाजार के विभिन्न व्यापारी संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *