मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कबीर पंथ संत संगठन के संतगणों ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कबीर पंथ संत संगठन (सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान) के संतगणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल संतगणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्रीफल एवं कबीरदास जी का ग्रंथ भेंट किया।

संतगणों ने छत्तीसगढ़ कबीर पंथ संत संगठन द्वारा राज्य में सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता, ध्यान योग शिविर, नशा निषेध अभियान, जनचेतना समागम, लैंगिक समानता, नेत्रदान, रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के संबंध में जागरूकता तथा सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति विस्तार से जानकारी दी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री रविकर दास, बलवान साहेब एवं मुक्तिशरण साहेब धमतरी, घनश्याम साहेब मगरलोड, जितेन्द्र साहेब, क्षेमेन्द्र साहेब, प्रकाश साहेब एवं सत्येन्द्र साहेब राजनांदगांव, पुणेन्द्र साहेब एवं कुमार साहेब दुर्ग, धनेशपुरी गोस्वामी पाटन-दुर्ग एवं विवेक प्रकाश साहू रायपुर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें
    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर,// कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *