मुख्यमंत्री से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मारवाड़ी युवा मंच की राजधानी शाखा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि मंच की राजधानी शाखा द्वारा 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटे-छोटे गांव के मंदिरों एवं असहाय लोगों के बीच दीप व तेल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच द्वारा दीप वितरण कार्य की सराहना की।

 मुख्यमंत्री को संरक्षक संजय रामविलास चौधरी एवं संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्वारा 2100 किट तैयार किया गया है, जिसमें 101 दीपक,  रुई की बत्ती, हनुमान चालीसा और दिया जलाने के लिए तेल शामिल किए गए हैं। इस मौके संस्था के अध्यक्ष शेखर गोयल, संरक्षक योगेश अग्रवाल, संजय रामविलास चौधरी, सुनील रामदास, मुकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शुभम चौधरी, नीरज बिरमीवाल, आयुष मित्तल, अनिल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रमन सराफ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *