मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। यहां हरितालिका तीजा तिहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं।

महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक पर्वों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही इनके महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जन सहभागिता के साथ लोक पर्वों को उत्साह से मनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply