मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

शेयर करें

रायपुर // आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री किरण सिंह देव, श्री सम्पत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई.एन.टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply