मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

शेयर करें

रायपुर // मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जगदलपुर में मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि मतदान दल निर्वाचन में मतदान संबंधी दायित्वों को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करे। इस दौरान उन्होंने मतदान सम्बन्धी प्रत्येक पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यूट्यूब में अपलोड निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो का अवलोकन कर प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी लेने की समझाइश दी। उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने वाले संगवारी मतदान दलों के महिला अधिकारियों से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नारीशक्ति स्वयं शक्तिस्वरूपा है, जिसे प्रकृति ने अपार शक्ति दी है और जो हर कार्य को शांत और सौम्यता से सिद्ध कर दिखाती है। उन्होंने संगवारी मतदान दलों को बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसे सराहा। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र का भी अवलोकन कर मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु स्थापित हेल्प डेस्क को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply