मृतक के परिजन को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

शेयर करें

दुर्ग //  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 4 नंदिनी खुंदिनी तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी शिवम पटेल की विगत 23 सितंबर 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार श्रमिक नगर छावनी भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी आशीष कुमार प्रसाद की विगत 28 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। 

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शिवम पटेल के पिता धनेश्वर पटेल को 4 लाख रूपये एवं स्व. आशीष कुमार प्रसाद के पिता मुन्ना प्रसाद एवं माता श्रीमती संगीता देवी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply