जामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 5 में”आंगन का मिलन” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी आमंत्रित किया गया और उनका फल पौष्टिक आहार दिया गया ।
साथ ही कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और माताओं से जुड़ी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके स्वास्थ्य और पोषण सम्बन्धी योजनाओं को विस्तार से सरल शब्दों में बताया गया जिससे अंतिम पंक्ति के परिवार को लाभ मिल सके।
कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला भिलाई लक्ष्मी देवी वर्मा ने कार्यक्रम में विस्तार से बताया कि बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य, पोषण आहार और जनजीवन के प्रति मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। आज बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से शिक्षा, मोरंजन, पौष्टिक आहार और इनके स्वास्थ को लेकर बहुत सुचारू ढंग से कार्य किया जा रहा है।
लक्ष्मी देवी वर्मा ने विष्णु देव साय की छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से बताया कि आज प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को वे सभी सुविधाएं दे रही है जिससे बच्चों के आहार में पौष्टिक और मनोरंजन में घर की तरह माहौल लगे ताकि घर से दूर कामकाजी महिलाओं को जरा भी बच्चों के प्रति चिंता न हो और इसके लिए हमारी आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता अपनी भूमिका भी एक माँ की भांति निभा रहे है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से वार्ड पार्षद दीपक गुप्ता, हरिश वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर जामुल, जिला मंत्री रूपेश्वरी वर्मा, जिला कार्य कारिणी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा प्रियंका चौधरी, जोगेश्वर सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूनम सोनी, आंगनबाड़ी प्रमुख वार्ड 5 प्रेमिन देवांगन, जया गोस्वामी सहित वार्ड के बच्चे, माताए और मातृ शक्ति उपस्तिथ रहे।





