भिलाई // भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में द्वितीय कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेस बिचपुरिया द्वारा की गईं। इसमें मुख्यरूप से सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, सह संयोजक दयावन्तधर बांधे, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सह प्रभारी चेमन देशमुख, डोमन लाल कोरसेवाडा, वीरेन्द्र साहू, सावला राम डहरे, दीपक साहू, प्रभुनाथ मिश्रा, विशाल चंद्राकर, भोजराज सिन्हा प्रमुख रूप से थे।
बैठक वंदे मातरम गीत गान एवं भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र में माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया।
अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा सभी 10 मंडलो में बूथ स्तर पर महा जनसंपर्क का विशेष अभियान चलाएगी जिसके तहत समाज के सभी वर्गों को भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार के दृष्टिकोण से सभी बूथों में कार्यक्रम किए जाएंगे ! मोदी सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा l भूपेश बघेल सरकार द्वारा बनाए गए गोठान के घोटालों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे!
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी ने कहा संपर्क से सिद्धि तक इस अभियान का मूल उद्देश्य है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी जैन जैन से जुड़ाव का अभियान बूथ स्तर तक चलाएगी! देश में भारतीय जनता पार्टी की यात्रा जिसमें 2 सांसदों से लेकर आज 203 सांसदों तक का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत की बदौलत ही हमें प्राप्त हुआ है! भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के दम पर ही आगे भी हम छत्तीसगढ़ में जीत का परचम लहराएंगे l
जिला प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा भाजपा जिला भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया जी के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान का कार्यक्रम सफल रहा है आगे भी हमें इसी प्रकार विशेष जनसंपर्क अभियान को भी सफल बनाना है जिला प्रभारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया गया l
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दुर्ग लोकसभा के जनसंपर्क अभियान के प्रभारी प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया विस्तार पूर्वक सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई एवं विशेष जनसंपर्क अभियान भिलाई जिला समिति की घोषणा भी की गई जिसमें जिला संयोजक अमर सोनकर ,जिला सहसंयोजक विजेंद्र सिंह ,मीडिया रमेश दादर साहू ,कार्यकारिणी सदस्य विशालदीप नायर, आईटी सेल प्रभारी भरत भवानी इत्यादि को नियुक्त किया।
प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं इसके साथ ही पिछले पूरे 5 साल की भूपेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर करें जैसे कोयला घोटाला शराब घोटाला रेट घोटाला लॉयन ऑर्डर की धज्जियां उड़ गई हैं आपसी रंजिश में छोटे बच्चे को बेमेतरा में जिंदा जला दिया जाता है आम जनता के लिए बनाए गए पाठकों में शराब खोरी हो रही है इन सभी विफलताओं को भी जन-जन तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ में फर्श से लेकर आज तक सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं! इन सभी विषयों को जनता के बीच लेकर जाना है।
चमन देशमुख ने कहा कि मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाना है और साथ ही साथ कांग्रेस के वार्ड घोटाले से लेकर प्रदेश में कोयला शराब जैसे घोटालों को जनता तक पहुंचाना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा रामकुमार राणा मिथिला खिचड़िया रेखराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंत्री विजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नगर, के गणपति, विजय जायसवाल, जय प्रकाश यादव, रमेश साहू, रणजीत सिंह ठाकुर, विजय शुक्ला, राजेंद्र सिंह, बसंत प्रधान, दया सिंह, भरत भम्बवानी, सौरभ साहू अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक, मोहन देवांगन, सुंदर लाल साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, गुंडाराज, अमीन अहमद, विजेंद्र गुप्ता, डॉ प्रदीप चौधरी, राजेश गुप्ता, जेपी गणगौरकर, मनोज तिवारी, दीपक रावणा, मंडल अध्यक्ष का गजानन बंछोर, तिलक राज, शैलेंद्र पांडे, एचएन सिंह, जोगेश्वर सोनी, अशोक गुप्ता, विजय शुक्ला, रूपराम साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे उपयुक्त जानकारी जिला मंत्री एवं मीडिया विभाग के प्रभारी जयप्रकाश यादव द्वारा दी गई












