विधायक नवागढ़ के अनुशंसा पर विकास कार्य के लिए 87.37 लाख रुपये स्वीकृत

शेयर करें

बेमेतरा // विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे के अनुशंसा पर कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के विकास कार्य के लिए 87.37 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग बेमेतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरिया के गौठान के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खम्हरिया में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खैरझिटी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख एवं मुक्तिधाम सह शेड निर्माण हेतु 4.79 लाख रुपये, ग्राम पंचायत उसलापुर के आश्रित ग्राम पुरान के नदी में पचरी निर्माण हेतु 2.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत अर्जूनी के कबीर मोहल्ले में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पण्डरभट्ठा के महामाया मंदिर के पास भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत झिरिया में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चारभाठा में मुक्तिधाम सह शेड निर्माण हेतु 4.79 लाख रुपये, ग्राम चरगंवा के सतनामी मोहल्ले में भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बाराडेरा के आश्रित ग्राम खपरी के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 रुपये,

ग्राम पंचायत घठोली में रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मुलमुला के सतनामी मोहल्ले में भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, ग्राम बालसमुंद में साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये एवं आश्रित ग्राम कातलबोड़ में मुक्तिधाम सह शेड निर्माण हेतु 4.79 लाख रुपये, ग्राम पंचायत करमतरा के आश्रित ग्राम घोरेघाट में मेला स्थल पर समतलीकरण हेतु 2.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत भंसुली के आश्रित ग्राम करंजिया के गोंड़पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये एवं ग्राम उसलापुर में महामाया मंदिर के पास भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यां के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया है। कलेक्टर ने विधायक निधि विकास योजना के तहत निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत करवाने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य सुस्पष्ट रूप से लिखित सूचना पट पर क्रांकीट बोर्ड में कार्य स्थल पर लगाया जाए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply