विधायक ललित चंद्राकर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा परिसर भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखा

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत पुरई के पंचायत प्रतिनिधियों ने आज विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और सदन की कार्यवाही देखा पंचायत प्रतिनिधियों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं एवं मंत्री मंडल से सौजन्य मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

सरपंच एवं पंचों के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के भ्रमण और सदन की कार्यवाही के अवलोकन के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से देखने का अवसर मिलना गौरवपूर्ण अनुभव है।

भ्रमण करने वाले में सरपंच डोमार सिंह साहू उपसरपंच शीतला ठाकुर, पंचगण कुमार साहू, ममता देवांगन, गीता देवांगन, तेजनाथ साहू, देवला सिंह, सतरूपा साहू, डोमार सिंह साहू, गौरी बाई, भारत भूषण, अनिल कुमार, रेनू कुमार साहू, रूखमणी साहू, आशीष कुमार रिगरी, भुनेश्वरी साहू, छबिलाल जुगनू राम, रेवती बाई यादव, मिलऊराम उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़…

    और पढ़ें