विधायक किरण देव ने जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था का किया निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर // जगदलपुर विधायक किरण देव ने गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह अचानक उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 

वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के प्रबंधक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाई जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा-रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल खंड तैयार
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों को देश के व्यापक रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना…

    और पढ़ें
    वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

    और पढ़ें