विधायक व महापौर ने भूमिपूजन कर 61.82 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यो की रखी आधारशिला

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 मरार पारा में पटेल समाज को मिला पटेल भवन के निर्माण कार्य के लिए 23 लाख की लागत से होने वाले कार्य पटेल भवन परिसर में बाउंड्रीवाल कार्य का साथ सीमेंटीकरण सड़क का भूमिपूजन किया गया।साथ ही शहर के पटरीपार में विकास और निर्माण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 21स्ट्रीट न.15 हनुमान नगर,स्ट्रीट न.10 ए मुकुट नगर व केपीएस स्कूल तक मे सीमेंटीकरण सड़क निर्माण के लिए 12.50 लाख की लागत से विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया ।

इस मौके पर विधायक, महापौर ने उपस्थित निवासियों से कहा मूलभूत विकास निर्माण कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं हैं आपकी जरुरत और सुविधाओं को देखते हुये आज विकास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है। इस अवसर पर पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, गया जी पटेल, लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी,वार्ड पार्षद अरुण सिंह,शिवेंद्र परिहार, जलकार्यप्रभारी संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,जयश्री जोशी,सत्यवती विजेंयत पटेल, बृजलाल पटेल,प्रकाश गीते,निखिल खिचड़िया,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,वीपी मिश्रा,आर के पालिया,पंकज साहू सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से पटरी पार पार्षद व नागरिको द्वारा सड़क सीमेंटीकरण को लेकर मांग की गई थी। विधायक व महापौर ने काली मंदिर स्थित महापौर निधि व पार्षद निधि से 10 लाख की लागत से गार्डन को नया रूप देकर तैयार किया गया आज फीताकाटकर शुभारंभ कर वार्ड के नागरिको को सौपा गया। उसके बाद वार्ड क्रमांक 59 में अधोसंरचना मत की राशि 9.32 लाख रुपए की राधिका फोनिक्स के पीछे वाली सड़क का भूमि पूजन किया गया साथ ही वार्ड क्र. 59 नरसिंह विहार कॉलोनी सड़क नंबर 1 की महापौर निधि 7.00 लाख लागत का भी भूमिपूजन किया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply