जिले में राष्ट्रीय सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 7 फरवरी 2022 से होगा प्रारंभ तीन राउण्ड में होगा आयोजन

शेयर करें

दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम के कवरेज में सुदृढ़ीकरण हेतु सघन मिशन इंद्रधनुष 2022 अभियान जिले में चलाया जाएगा।
डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत जिले में 0 से लेकर 2 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण के साथ-साथ ड्रॉप-आउट एवं लेफ्ट-आउट बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को 3 राउण्ड में होगा, प्रथम, द्वितीय और तृतीय राउंड क्रमशः 7 फरवरी, 7 मार्च, 4 अप्रैल 2022 को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीकाकरण दल में स्वास्थ्य अधिकारी के कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार का सहयोग लिया जाएगा। जिले स्तर से समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी और सुपरवाइजर द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा।

  • Related Posts

    गृह मंत्री श्री शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल लोकांगन परिसर पहुंचकर स्वर्गीय सेन को श्रद्धांजली अर्पित किये
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार…

    और पढ़ें
    अग्निवीर भर्ती 2025-26 में प्रदेश के 1163 युवा हुए चयनित, 28 मई को रायपुर में उपस्थिति के निर्देश
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के विभिन्न पदों हेतु चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 1163 युवाओं ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *