मंत्री श्रीमती भेंड़िया अक्ती तिहार एवं माटी पूजन कार्यक्रम में हुईं शामिल

शेयर करें

रायपुर // महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज 3 मई को बालोद जिले के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने भुईयां माता की पूजा कर अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी। संजारी -बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा भी इस अवसर पर मौजूद थी।श्रीमती भेंड़िया ने अक्ती तिहार के संबंध मंे मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के संदेश का वाचन किया और लोगांे को भुईयां माता की रक्षा की शपथ दिलाई। सभी लोगों ने मिट्टी की रक्षा करने और अपने खेत, बगीचों और घरो में जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 19 वर वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने उद्यान विभाग की योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियो को सब्जी मिनीकीट, कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को सुगंधित धान का बीज वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता पीमन साहू ,जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू ,जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर जनमेजय महोब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण-राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ…

    और पढ़ें
    ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन नीति से प्रदेश में आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *